Bihar by election result: बेलागंज में चला जदयू का जादू, छठे राउंड के बाद मनोरमा देवी को बड़ी बढ़त, जन सुराज प्रत्याशी को मिला इतना मत....
Bihar by election result: बिहार के चार विधानसभा सीट तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं।

Belagnj assembly seat- फोटो : social media
Bihar by election result: बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिहार के उपचुनाव के पहले रुझान की बात करें तो एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि, बिहार के चार तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ। वहीं आज यानी 23 नवंबर को मतगणना जारी है।
बेलागंज में छठे राउंड के बाद जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी 10387 वोट से आगे चल रही हैं। उन्हें 38168 वोट मिले हैं। दूसरे नबंर पर राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह है जिन्हें 27781 वोट मिले हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी तीसरे नबंर पर हैं उन्हें 10162वोट मिल हैं।
Editor's Picks