ASIAN WOMANS HOCKEY CHAMPIONSHIP - राजगीर में चक दे इंडिया! एशियन महिला हॉकी चैंपियनशीप में भारत ने चीन को 1-0 से हराया

ASIAN WOMANS HOCKEY CHAMPIONSHIP - राजगीर में चल रहे महिला हॉकी चैपिंशनशीप में भारत ने फाइनल मुकाबले को जीत लिया है। आज खिताबी मुकाबले में भारत की महिला टीम ने चीन को 1-0 से हराया। इसके साथ ही भारत महिला हॉकी में एशिया की नई चैंपियन बन गई।

भारत बना हॉकी का नया चैंपियन- फोटो : NEWS4NATION

NALANDA - बिहार में पहली बार हो रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियनशीप का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है। आज राजगीर खेल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने चीन 1-0 से हराया। इसके साथ ही भारत एशिया में महिला हॉकी का नया चैंपियन बन गया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों ने हिस्सा लिया था। मैच का फाइनल मैच देखने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी राजगीर पहुंचे थे।  इस दौरान राजगीर में हजारों दर्शकों ने भी महिला टीम का पूरा समर्थन किया।