bihar news - जेल में बंद आरोपी को सरेंडर कराने घर पहुंच गई पुलिस, मां के सामने घर में चिपकाया इश्तेहार, सच्चाई जान रह गए हक्के-बक्के

bihar news - पहले से ही जेल में बंद आरोपी को सरेंडर कराने के लिए पुलिस उसके घर पहुंच गई और आरोपी की मां के सामने घर पर इश्तेहार चिपका दिया। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

bihar news - जेल में बंद आरोपी को सरेंडर कराने घर पहुंच गई पुलिस, मां के सामने घर में चिपकाया इश्तेहार, सच्चाई जान रह गए हक्के-बक्के

SUPAUL - क्या कभी जेल में बंद आरोपी पुलिस के सामने सरेंडर कर सकता है। शायद ही कहीं ऐसा सुनने को मिलेगा। लेकिन झारखंड पुलिस ने यह संभव करने की कोशिश की है। यहां पुलिस ने जेल में बंद आरोपी को सरेंडर कराने के लिए उसके घर पहुंच गई और आरोपी की मां के सामने उनके घर में इश्तेहार चस्पा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस केस में पुलिस यह कार्रवाई करने पहुंची थी, आरोपी उसी मामले में पहले से जेल में बंद है। 

पूरा मामला सुपौल जिले से जुड़ा है। जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ निवासी अभिनय उर्फ अजय के घर झारखंड राज्य के पलामू जिले की चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चस्पाया है। जिस केस में पुलिस ने आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया है। 

अजय पर यौन शोषण का आरोप

बताया गया कि  झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना में एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व फर्जी कागजात बनाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 134/24 के नामजद आरोपी कुमार अभिनय उर्फ अजय को झारखंड पुलिस फरार मान रही थी। इसी सिलसिले में एसडीजेएम कोर्ट पलामू (झारखंड) द्वारा निर्गत इश्तेहार 16 जनवरी 2025 को पुलिस को तामिला कराने के लिए मिला, जिसको लेकर अनुसंधानकर्ता चैनपुर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी मंगलवार सुबह त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे।

स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे आरोपी के घर

यहां थानाध्यक्ष से संपर्क कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार दोपहर एक बजे आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान आरोपी की मां भी मौजूद थीं। इश्तेहार चस्पा करने के बाद जब पुलिस वापस थाना लौटी तो आरोपी के परिजनों ने जानकारी दी कि कुमार अभिनय उर्फ अजय पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

कोर्ट से कराई पुष्टि

जैसे ही झारखंड पुलिस को आरोपी के सरेंडर करने की जानकारी मिली, सुपौल पहुंची चैनपुर पुलिस ने एसडीजेएम न्यायालय, पलामू से संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि आरोपी ने 25 फरवरी 2025 को आत्मसमर्पण कर दिया था।

हटाया इश्तेहार

आरोपी के सरेंडर की पुष्टि होने के बाद झारखंड पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर से चस्पाए गए इश्तेहार को हटा दिया। वहीं, अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपी कुमार अभिनय इस केस का मुख्य आरोपी है।


Editor's Picks