राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सुपौल का दबदबा: खिलाड़ियों ने झटके 41 पदक, दो को मिली छात्रवृत्ति

सुपौल जिले के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कुल 41 पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से खेल प्रेमियों और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.....

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सुपौल का दबदबा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : खगड़िया के चित्रगुप्त नगर स्थित खेल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सुपौल जिले के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 41 पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में ड्रैगन कराटे एकेडमी और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सुपौल के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से खेल प्रेमियों और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।


ड्रैगन एकेडमी और सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

प्रतियोगिता में ड्रैगन कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 24 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए। वहीं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा कायम रखते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। स्वर्ण पदक विजेताओं में देव्यान, अभिनव, अनन्या, सुचिता, सौम्या, विवान, स्नेहा, शुभम, रिशा, यश, दियाशा, समर, अंश, अक्षत, रितु राज, देवांशी दिया, श्रेया, आरव, आशीष, लक्ष्या, नविशा, धनिष्का, अंकुश और सान्वी शामिल हैं।


सान्वी और अंकुश को मिली 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति 

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट और प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए सान्वी सिंह एवं अंकुश कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को इंटरनेशनल शोटोकन कराटे फेडरेशन शोबुकाई बिहार (ISKF Shobukai Bihar) की ओर से 10,000-10,000 रुपये की छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया। इस प्रोत्साहन राशि से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और क्षेत्र के अन्य युवा एथलीटों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।


रजत और कांस्य पदक विजेताओं ने भी दिखाया दमखम 

स्वर्ण पदकों के अलावा रजत पदक विजेताओं की सूची में शौर्य, नूतन कुमारी, मिशिका, हर्षित कुमार झा, पल्लवी आनंद, सुनैना कुमारी, मो. अनस आलम, शौर्या आनंद, अद्विका ठाकुर, स्वर्णिम श्रीजन, रितिक राज और गौरव कुमार ने अपनी जगह बनाई। वहीं पीयूष राज, मो. शाद, अंकित कुमार, प्रतीक अग्रहरी और आकांक्षा भारती ने कांस्य पदक जीतकर टीम के कुल पदक आंकड़ों को 41 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


खेल संघ और विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बिहार कराटे संघ के प्रेसिडेंट शेंसई अमन कुमार, जनरल सेक्रेटरी शेंसई सुदामा कुमार, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्य सर्वेश कुमार तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटर विश्वास चंद्र मिश्रा तथा जिला कराटे संघ सुपौल के महासचिव अनिल कुमार व अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट