उड़ान भरने के साथ ही स्पाइसजेट का पहिया गिरा, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, हादसे के डर यात्रियों की अटकी सांसे

Mumbai - गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया क्रैश के बाद अब मुंबई में भी ऐसा ही एक  हादसा होते होते रह गया। यहां स्पाइसजेट क्यू400 विमान में शुक्रवार को उस समय खराबी आ गई जब कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय उसका एक बाहरी पहिया गिर गया।स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में 4 बच्चों सहित 205 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे. यात्रियों या चालक दल के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता का अनुरोध नहीं किया 

गुजरात के कांडला से मुंबई आने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान में लैंडिंग के समय अगला पहिया गायब होने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार दोपहर मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का बॉम्बार्डियर DHC8-400 विमान, जिसकी उड़ान संख्या SG-2906 थी, ने शुक्रवार दोपहर 2.39 बजे कांडला एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 उड़ान भरी. टेक आफ के तुरंत बाद टावर कंट्रोलर ने विमान से एक काले रंग की बड़ी वस्तु रनवे पर गिरती देखी. इंस्पेक्शन टीम ने जाकर देखा तो प्लेन का पहिया गिरा हुआ था

स्पाइसजेट ने बयान जारी किया

एक एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि विमान मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, "12 सितंबर को, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया। सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुँचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।