Sanjay Kapoor property dispute - करिश्मा कपूर के पूर्व पति की 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, ननद ने वसीयत पर उठाए सवाल, हुए नए खुलासे
Sanjay Kapoor property dispute - उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनके 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर अब परिवार के बीच ही विवाद गहरा गया है। बहन ने वसीयत को लेकर बड़ा आरोप लगा दिया है।
N4N Desk - एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद अब उनके 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। जहां करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने पिता की संपत्ति को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं अब संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। मंधीरा कपूर ने संजय कपूर की वसीयत को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए इसे फर्जी करार दिया है।
मंधीरा ने संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव कपूर पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मां रानी कपूर को बोर्ड मेंबर ने कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद उनसे जबरदस्ती पेपर्स पर साइन करवाए गए थे।
मां से जबरदस्ती कराया साइन
मंधीरा कपूर ने कहा, ‘मैं वहां पर मौजूद थीं और जोर जोर से दरवाजा पीट रही थीं। मैंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. मेरी मम्मी ने मुझे बताया कि उनसे कुछ जबरदस्ती साइन करवाया गया है। मां बहुत दुखी हो गई थीं. फिर हम इस खोज में लगे कि आखिर इन लोगों ने मां से क्या साइन करवाया है. मगर हमें कोई भी पेपर नहीं मिला.’
परिवार के विरासत की चोरी
इसके बाद मंधीरा ने ये भी आरोप लगाया कि वहां से सब कुछ चुरा लिया गया था. ये बहुत ही निजी है कि उनकी मां से सबकुछ कैसे छीन लिया गया है। ये काफी दर्दनाक है। इतना ही नहीं, संजय कपूर की बहन ने इसे प्रॉपर्टी का विवाद नहीं बल्कि विरासत, सच्चाई और ईमानदारी की लड़ाई करार दिया।
बता दें कि संजय कपूर का लंदन में गोल्फ खेलने के दौरान अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पत्नी प्रिया सचदेव के पास चली गई थी। जिसको लेकर पहले उनकी मां रानी कपूर ने कंपनी और बहू प्रिया सचदेव को लेकर आरोप लगाए. फिर करिश्मा कपूर के बच्चे भी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया सजदेव पर विल में हेराफेरी करने का आरोप लगाया।
हालांकि प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर को जवाब देते हुए कहा कि उनका संपत्ति का हक नहीं है। क्योंकि करिश्मा ने तलाक लिया था, जबकि वह संजय कपूर की विधवा है।