Bihar Love Affair News: इश्क का जुनून या मायूसी का वार, किशोर ने की जान देने की कोशिश, हालत नाजुक

Bihar Love Affair News: इश्क और मायूसी से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।...

इश्क का जुनून या मायूसी का वार- फोटो : reporter

Bihar Love Affair News:  इश्क और मायूसी से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग के चलते एक 17 वर्षीय किशोर ने गले में फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आरा के सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया है।

घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जख्मी किशोर की पहचान कहथु गांव निवासी गरीबन मुसहर के पुत्र मंडल उर्फ मढ़ई मुसहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर का गांव की ही एक लड़की के साथ पिछले करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे और एक-दूसरे के बिना रहने की बात भी कहते थे।

किशोर की मां फूलकुमारी देवी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उनका बेटा उस लड़की के साथ कोइलवर थाना क्षेत्र के पचैना गांव स्थित अपने ननिहाल भाग गया था। इस बात की भनक लगते ही लड़की के परिजन वहां पहुंच गए और उसे जबरन अपने साथ वापस घर ले आए। परिजनों का कहना है कि लड़की अपने परिवार के साथ रहना नहीं चाहती थी, इसलिए उसके परिजनों ने उसे कहीं और छिपा दिया।

इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद किशोर काफी परेशान और मायूस रहने लगा। इसी बीच सोमवार को जब उसकी मां फूलकुमारी देवी अपनी बड़ी बहू के ऑपरेशन के सिलसिले में अनुमंडलीय अस्पताल गई हुई थीं, तभी घर में अकेले पाकर किशोर ने गमछा से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर डाली।

जब इस घटना की खबर परिवार और ग्रामीणों को लगी तो घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। वहीं गांव में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजन किशोर के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार