बेगूसराय हैवानियत मामले में पुलिस का सख्त एक्शन, महिला से हथियार के बल पर किया दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल

आरोप है कि दोनों व्यक्ति महिला को बातचीत के बहाने होटल ले गए। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Begusarai Rape Case - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के बेगूसराय में एक महिला के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 27 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे की है। 


पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ऋण की राशि का तगादा करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में विक्रम सहनी नामक युवक मिला। आरोप है कि विक्रम ने महिला को झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और शहर के एक सिनेमाघर के पास ले गया। वहां पहले से रोहित कुमार मौजूद था।


आरोप है कि दोनों व्यक्ति महिला को बातचीत के बहाने होटल ले गए। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान कथित तौर पर अश्लील वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया तथा व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल कर दिया गया। महिला के मुताबिक, वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 28 सितंबर की देर शाम उसने नगर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।


पुलिस ने शुरू की छापेमारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL टीम को भी सूचना दी है, ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।


महिला पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल, बेगूसराय में कराया जा रहा है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, मामले में नगर थाना में 28 सितंबर 2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं के साथ IT Act की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट