Islampur Chhath Mela: इस्लामपुर में छठ मेले का भव्य उद्घाटन, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार रहे मौजूद

Islampur Chhath Mela: इस्लामपुर में छठ मेले का उद्घाटन अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स के एमडी उमेश शर्मा ने किया। मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधायक रुहेल रंजन शामिल हुए।

Islampur Chhath Mela

Islampur Chhath Mela: इस्लामपुर में आयोजित छठ मेले का उद्घाटन अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री उमेश शर्मा (भोला बाबू) ने किया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और इस्लामपुर के विधायक रुहेल रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस्लामपुर के पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद भी समारोह में शामिल हुए।


ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी


इस मेले के आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राम भूषण दयाल और सचिव प्रमोद कुमार की अहम भूमिका रही। उनके प्रयासों से समारोह का आयोजन किया गया। मेले को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और छठव्रतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट