Begusarai News: महिला की निर्मम हत्या, शव बोरे में बंद कर गड्ढे में फेंका,इलाके में सनसनी
Begusarai Crime: बेगूसराय में एक महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास के समीप की है। मृत महिला की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के भुवन शाह की पत्नी लूखो देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, लूखो देवी पिछली रात से लापता थीं। सुबह जब परिजन तलाश करते हुए बहियार की ओर गए, तो उन्हें एक गड्ढे में शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका है। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान भी बताए हैं।
महिला की हत्या की खबर से गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला का शव गड्ढे में पड़ा है। जांच में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला शाही पकड़ने के लिए गड्ढे में गई थी और सांस बंद होने से उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- अजय शास्त्री