Bihar Police Encounter: बिहार पुलिस ने फिर किया एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी कुख्यात ढेर
Bihar Police Encounter: बिहार पुलिस ने एक बार फिर एनकाउंटर किया है।
![एनकाउंटर एनकाउंटर](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/8Feb2025/08022025083211-0-f02d0a90-c90c-43be-ba60-61062edffaec-2025083211.jpg?width=770&format=jpg&quality=60)
Bihar Police Encounter: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना घटी है। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी ढेर हो गया है। जानकारी अनुसार कुख्यात अपराधी का नाम मनीष यादव है। वो 50 हजार का इनामी कुख्यात था। इस घटना में एसटीएफ जवान घायल हो गए हैं। जिसका इलाज जारी है।
बिहार पुलिस का एनकाउंटर
दरअसल, मिली जानकारी अनुसार गोपालगंज में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मनीष यादव मारा गया। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक एसटीएफ जवान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है। जानकारी अनुसार मनीष यादव पर पूर्व मुखिया और शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मुठभेड़ गोपालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास हुई, जहां पुलिस ने अपराधी को घेर लिया था।
आरोपी ने की फायरिंग
जानकारी अनुसार गोपालगंज में कुख्यात अपराधी मनीष यादव को पकड़ने गई बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि मनीष यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और पुलिस को उसकी तलाश थी। जब पुलिस ने उसे घेरकर सरेंडर करने को कहा, तो उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में एसटीएफ का जवान घायल
रामपुर खुर्द गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान रोशन कुमार भी घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
50 हजार का इनामी, कई हत्याओं में था आरोपी
मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह हाल ही में पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या समेत कई संगीन वारदातों में शामिल था। एनकाउंटर की खबर मिलते ही गोपालगंज एसपी खुद सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हाल जाना।
गोपालगंज एसपी ने दी जानकारी
गोपालगंज के एसपी ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मनीष यादव को गिरफ्तार करने जा रही थी, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस पर गोलियां बरसाने लगा। उसकी गोली से एक जवान घायल हो गया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मनीष यादव को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।