बिहार STF को बड़ी सफलता, वैशाली का टॉप-10 वांछित अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था फरार

गिरफ्तार अपराधी की पहचान राज विवेक उर्फ विवेक राज उर्फ फिरंगी के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी चंद्रालय गांव का रहने वाला बताया गया है।

Bihar STF- फोटो : news4nation

Bihar STF : बिहार STF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वैशाली जिले के कुख्यात अपराधी राज विवेक उर्फ फिरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वैशाली जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाकड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार अपराधी की पहचान राज विवेक उर्फ विवेक राज उर्फ फिरंगी के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी चंद्रालय गांव का रहने वाला बताया गया है। उसके खिलाफ हाजीपुर नगर थाना कांड संख्या 910/25 सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 आपराधिक मामले वैशाली और बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुणे स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद 20 मई 2026 को उसे हाजीपुर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से वैशाली और आसपास के इलाकों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा। STF और स्थानीय पुलिस उससे जुड़े अन्य अपराधियों और मामलों की भी जांच कर रही है।

अनिल की रिपोर्ट