पटना में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के कुएं में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
पटना सिटी इलाका क्षेत्र में एक मंदिर के कुएं से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई
Ptna Crime : राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मंदिर परिसर स्थित कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के सामने दुर्गा मंदिर की है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह मंदिर के कुएं में एक युवक का शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुएं के बाहर लोहे की ग्रिल लगी हुई है, ऐसे में युवक का शव कुएं तक कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ कोई अनहोनी हुई हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
रजनीश की रिपोर्ट