Political news - पूर्व प्रधानमंत्री के पोते पर रेप केस का दोष साबित, 2000 लड़कियों की अश्लील सीडी बनाने का है आरोप
Political news - 2000 लड़कियों की अश्लील सीडी बनानेवाले पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन पर रेप केस का आरोप है.
N4N Desk - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और हासन सीट से सांसद रहे प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें रेप के एक मामले में दोषी करार दिया गया है। कोर्ट में कल सुनवाई पूरी हो गई। अब कल उनके सजा पर फैसला किया जाएगा। बता दें कि रेवन्ना पर उनके फार्महाउस में ही काम करने वाली नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। बंगलुरू के विशेष कोर्ट में न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने मामले में सुनवाई की.
मामला 48 वर्षीय एक महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया गया और आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।
बता दें कि विशेष जनप्रतिनिधि अदालत ने चार मामलों में से एक में सुनवाई पूरी की है। रेवन्ना इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं, जिसकी पड़ताल विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई थी और बाद में इसे सीआईडी को सौंप दिया गया था। पुलिस निरीक्षक शोभा ने जांच का नेतृत्व किया और 26 गवाहों के बयान दर्ज करते हुए एक विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया।
मुकदमे के दौरान, अदालत ने रेवन्ना और सभी 26 गवाहों का परीक्षण किया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों ने आरोपपत्र की विषयवस्तु के आधार पर अपनी दलीलें पेश कीं। विशेष लोक अभियोजक ने दलील दी कि सबूतों से स्पष्ट रूप से आरोपी का दोषी साबित होता है, जबकि रेवन्ना की कानूनी टीम ने जमानत का अनुरोध करते हुए अभियोजन पक्ष के दावों का खंडन करने का प्रयास किया।
2000 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
प्रज्वल रेवन्ना करीब 2000 अश्लील वीडियो भी सामने आए थे। उनपर आरोप है कि पहले वह महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे और फिर इसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे।
अप्रैल 2024 में उनके खिलाफ पहली शिकायत दर्ज की गई थी। यह शिकायत उनके ही फार्महाउस में काम करने वाली एक महिला ने दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप था कि 2021 से ही रेवन्ना कई बार उसके साथ रेप कर चुके थे। महिला ने कहा था कि रेवन्ना ने उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो लीक करने की धमकी देकर उन्होंने कई बार रेप किया।