Bihar ki sonam - फुफा के इश्क में भतीजी ने उठाया खौफनाक कदम, शादी के मंडप में रची पति की हत्या की साजिश, शूटर्स हायर कर दिया घटना को अंजाम

Bihar ki sonam - 60 साल के फुफा के लिए विवाहिता ने अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

विवाहिता ने कराया पति का कत्ल- फोटो : NEWS4NATION

Aurangabad - देश में अब तक इंदौर के सोनम  की चर्चा चल रही कि कैसे उसने शादी के कुछ दिन बाद ही हनिमून पर पति के कत्ल की साजिश को अंजाम दिया। अब इससे भी खतरनाक मामला बिहार के औरंगाबाद में सामने आया  है। जहां सोनम की तरह ही शादी के एक महीने बाद ही 60 साल के फुफा का प्यार पाने के लिए विवाहिता पति की किराए के गुंडों से हत्या करवाने की साजिश का खुलासा पुलिस ने किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है। इससे अलावा दो शुटर्स को गिरफ्तार किया गया है। वहां प्रेमी फुफा फरार है। 

पुलिस ने इस मामले में बताया कि बीते 24 जून के 27 साल के प्रियांशु उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह जमींदार था। वहीं उसकी शादी बीते 21 मई को गुंजा के साथ धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही उसने शूटर हायर कर पति का खून करवा दिया।

15 साल पहले शुरू हुई कहानी

इस मर्डर की कहानी 15 साल पहले शुरू हुई था। गुंजा बचपन से अपने फूफा जीवन सिंह के घर पर रहती थी। जीवन सिंह डाल्टेनगंज के बड़े बस कारोबारी हैं। साथ में रहने के कारण गूंजा जैसे जैसे बड़ी हुई, उसकी फूफा के साथ नजदीकी बढ़ने लगी।

उम्र का नहीं रखा ख्याल

गुंजा ने पुलिस को बताया, 'मैं बचपन से ही अपने फूफा के घर रहती थी। वहीं पढ़ती थी। इसी दौरान मैं उनके करीब आ गई। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। मुझे पता था कि वो उम्र में मुझसे डबल हैं, लेकिन प्यार तो प्यार है। उम्र नहीं देखता।'

बुआ ने एक साथ कमरे में देखा

'बुआ को कभी हमारे रिश्ते को लेकर शक नहीं हुआ। हम घर में ही मिला करते थे। अप्रैल में बुआ ने हमें एक साथ देख लिया। बात घर में फैल गई। पिता ने लड़के देखना शुरू कर दिए।

बिना मर्जी के एक महीने में प्रियांशु से हुई शादी

गूंजा ने बताया कि एक महीने के अंदर ही मेरी शादी तय हो गई। 21 मई को बिना मेरी मर्जी के मेरी शादी प्रियांशु से हुई। मैं इस रिश्ते से खुश नहीं थी। फूफा से मैंने कई बार कहा कि चलो भाग चलते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इससे पहले वो मेरी 2 शादियां तुड़वा चुके थे।'

मंडप में तय कर लिया पति को मारने का प्लान

समाज और पिता की इज्जत के डर से मैंने शादी कर ली, लेकिन वरमाला के दौरान ही मैंने तय कर लिया था कि पति की हत्या करवा देंगे फिर साथ ही रहेंगे। शादी के बाद मैं उनसे बार-बार बोलती थी। मुझे प्रियांशु के साथ नहीं रहना है।

शादी के बाद फूफा से  कायम रखा रिश्ता

शादी के बाद भी मैं उनसे मिला करती थी। कभी अपने मायके में, कभी ससुराल में तो कभी उनके घर में। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन उनके मुंह से निकला कि प्रियांशु को मरवा देते हैं।

फूफा ने हायर किए शूटर्स

मैंने भी हां कर दिया, लेकिन ये कैसे होगा ये नहीं पता था। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त से बात कर के झारखंड के 2 शूटर्स को हायर किया।' 'प्रियांशु कुमार सिंह 24 जून की रात वाराणसी के चंदौली में अपने रिश्तेदार के घर से ट्रेन से लौट रहा था। गांव से दो लोग बाइक लेकर उसे लेने गए थे। वो कॉल कर के मुझे अपनी लोकेशन बता रहा था। मैं शूटर्स को लोकेशन दे रही थी।

बीच रास्ते गोली मारी

बीनगर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले प्रियांशु ने मुझे फोन कर सूचना दी थी। गांव के 2 लड़के उसे स्टेशन लेने गए थे। नवीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप गांव के पास शूटर्स ने उसकी गाड़ी रुकवाई और 4 गोलियां मारीं। गोली मारने के बाद शूटर्स ने बताया कि काम हो गया है, लेकिन वो मरा नहीं है। हम घबरा गए थे। प्रियांशु की बाइक पर साथ बैठे गांव के 2 लड़के उसे अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'

शूटर्स से पत्नी की बात चीत  से हुआ खुलासा

इस हत्याकांड के बाद SP अंबरीश राहुल के निर्देश पर SIT टीम बनाई गई। SIT ने CCTV फुटेज की जांच की। आसपास के लोगों से बातचीत की। प्रियांशु को बाइक से लेने गए गांव के दो लड़कों को उठाया गया। घंटों उनसे पूछताछ चली, लेकिन दोनों से पूछताछ में कुछ नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस केस में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिल पा रहे थे।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

गांव के दोनों लड़कों को छोड़ने के बाद पुलिस ने प्रियांशु के मोबाइल की जांच की। फोन में हत्या से पहले गुंजा से बातचीत का पता चला। प्रियांशु की कॉल डिटेल निकलवाई गई। पता चला कि वो लगातार गुंजा के संपर्क में था।

पूछताछ में पत्नी ने कबूल किया गुनाह

पुलिस ने गुंजा की कॉल डिटेल निकलवाई उसमें एक नंबर मिला जिस पर 50 से ज्यादा बार बात हुई थी। पुलिस ने गुंजा से फोन मांगा तो आनाकानी करने लगी। शक गहरा हुआ और पत्नी को हिरासत में लिया गया।

SP अंबरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तार गुंजा सिंह ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका अपने फूफा के साथ 15 सालों से अफेयर चल रहा था। इससे वह इस शादी से खुश नहीं थी। महिला ने अपने फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची।