Bihar Sex Racket: गंदे काम के कारोबार का पर्दाफाश, नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में युवक गिरफ्तार, होटल पर पुलिस छापे से मचा हड़कंप

Bihar Sex Racket: पुलिस ने देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।...

देह व्यापार का खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Sex Racket: पुलिस ने  देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई 15 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महेशखूंट चौक स्थित मोर्या होटल में बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर कमरे उपलब्ध कराए जाते थे और वहां कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक सुरेन्द्र चौरसिया, होटल संचालक मुश्तकीर और एक अन्य युवक आदेश राज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आदेश राज को एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेशखूंट निवासी 54 वर्षीय सुरेन्द्र चौरसिया, उनके 20 वर्षीय पुत्र मुश्तकीर तथा परबत्ता थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी 19 वर्षीय आदेश राज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट-अमित कुमार