Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

Bihar Crime: घटना के महज 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पूरे मामले का उद्वेदन करते हुए मृतक नाबालिक युवक के नवालिक प्रेमिका और उसके माता-पिता को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है

प्रेम प्रसंग में हत्या- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर से लापता एक नाबालिक युवक का दो दिनों के बाद पुलिस ने 6 अक्टूबर को शव किया था बरामद अब घटना के महज 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पूरे मामले का उद्वेदन करते हुए मृतक नाबालिक युवक के नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है।

नाबालिग नवयुवक और  नाबालिग प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध हो गया। सूत्रों के मुताबिक, जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद कथित तौर पर पिंटू को घर बुलाया गया और उसकी हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद शव को रात के अंधेरे में तालाब के बीच झाड़ियों में ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, ताकि घटना का पता न चल सके। हालांकि, पुलिस के अनुसंधान में मामला जल्द ही खुल गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में हत्या के कारणों, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। चूंकि मामले में नाबालिग आरोपी भी शामिल है, इसलिए उसके संबंध में कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा