घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार : कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

ठंड का मौसम और घने कोहरे की मार ट्रेनों पर पड़ने लगी है। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण स्टेशनों पर इंतजार करने को यात्री मजबूर है....

घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार : कई लंबी दूरी की ट्रेने
घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार- फोटो : रिपोर्टर

Patna : उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। पूर्णिया से रांची और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे का स्पष्ट असर दिख रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों समय बिताना पड़ रहा है।


रांची-हटिया एक्सप्रेस 7 घंटे और नई दिल्ली पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से चल रही

मिली जानकारी के अनुसार, रांची-हटिया एक्सप्रेस करीब 7 घंटे की देरी से संचालित हो रही है, जबकि नई दिल्ली पूजा एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे विलंब से चल रही है। इन प्रमुख ट्रेनों के घंटों लेट होने से रांची और दिल्ली की ओर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है।


द्वारिका एक्सप्रेस 4 घंटे तो सूरत-भागलपुर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 90 मिनट लेट

इसके अलावा द्वारिका एक्सप्रेस करीब 4 घंटे और सूरत-भागलपुर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट की देरी से चल रही है। ट्रेनों के लेट होने से विभिन्न मार्गों पर यात्रा कर रहे यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।


लोकमान्य तिलक-कटिहार-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस भी विलंबित

वहीं, लोकमान्य तिलक-कटिहार-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चल रही है, जबकि मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे विलंब से परिचालित हो रही है।


कोहरे के बीच रेल परिचालन प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी चिंता

घने कोहरे के चलते लगातार कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और इंतजार की अवधि बढ़ गई है। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की जरूरत महसूस हो रही है।


रंजीत की रिपोर्ट