Bihar SHO Suspended: सरपंच पिटाई कांड में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेंड , विभाग में खलबली

Bihar SHO Suspended: सरपंच की पिटाई का संगीन आरोप थानाध्यक्ष पर लगा था। इस मामले में एसएसपी ने एसएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।...

थानाध्यक्ष सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar SHO Suspended: सरपंच की पिटाई का संगीन आरोप थानाध्यक्ष पर लगा था। इस घटना के बाद इलाके में जबरदस्त बवाल मचा था। अब मुजफ्फरपुर के  बड़गांव सरपंच पिटाई कांड में आखिरकार पुलिस महकमे ने कार्रवाई की है। पीयर थाना के थानेदार रजनीकांत पर गाज गिर गई है। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों बड़गांव में सरपंच की पिटाई का संगीन आरोप पीयर थानाध्यक्ष पर लगा था। इस घटना के बाद इलाके में जबरदस्त बवाल मचा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने थानेदार को घंटों बंधक बना लिया था। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सरपंच के साथ कथित मारपीट की खबर आग की तरह फैली। देखते ही देखते गांव में भीड़ जुट गई और लोगों ने थानेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि कथित बदसलूकी और मारपीट से नाराज़ ग्रामीणों ने थानेदार को घेर लिया और घंटों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान माहौल पूरी तरह गरमा गया था।

मामले को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई थी। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। बढ़ते दबाव और जांच के बाद आखिरकार कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए पीयर थानेदार रजनीकांत को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच की भी बात कही जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में संदेश साफ है कि अनुशासनहीनता और कथित दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, पूरे मामले की परतें जांच के बाद ही साफ होंगी। फिलहाल, बड़गांव पिटाई कांड में यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा