Bihar Hotel Raid: होटल में शराब-शबाब की महफिल पर पुलिस का छापा, एक युवती और 8 युवक जाम छलकाते धराए,पुलिस कार्रवाई से मचा शहर में बवाल, ला पीला दें शाकिया पैमाना पैमाने के बाद
Bihar Hotel Raid: बिहार में अपराध और अय्याशी के गठजोड़ पर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा शिकंजा कसा है। ....
Bihar Hotel Raid: बिहार में अपराध और अय्याशी के गठजोड़ पर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा शिकंजा कसा है। मुजफ्फरपुर शहर में चल रहे विशेष अभियान के दौरान काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंटर प्वाइंट पर छापेमारी कर उस वक्त सनसनी फैला दी, जब वहां शराब और संदिग्ध गतिविधियों की गुपचुप महफिल चल रही थी। इस कार्रवाई में 8 युवक, 1 युवती और होटल का मैनेजर गिरफ्तार किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह वही होटल है जो पहले भी विवादों के केंद्र में रहा है। इसी होटल के एक कमरे में कभी एक नर्तकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे जिले को हिला दिया था। बाद में जिस्मफरोशी के गंभीर आरोपों के चलते होटल को पुलिस ने सील भी कर दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सील और सख्त कार्रवाई के बावजूद यह होटल एक बार फिर अपराध की मंडी बनकर सामने आया है।मंगलवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा होटल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने जब सेंटर प्वाइंट होटल में दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर पुलिस भी सन्न रह गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में लोग मिले। एक कमरे से चार युवक और एक युवती शराब की बोतलों के साथ पकड़े गए, जबकि दूसरे कमरे से चार अन्य युवक भी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किए गए। मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गईं, जो इस बात की गवाही दे रही थीं कि वहां लंबे समय से यह “गुप्त पार्टी” चल रही थी। इस पूरे खेल के पीछे होटल मैनेजर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासों की संभावना जताई जा रही है।SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान का हिस्सा थी और होटल में अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद सख्त कदम उठाया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर सील हो चुके होटल में दोबारा ऐसी गतिविधियां कैसे शुरू हुईं और इसके पीछे किन लोगों की मिलीभगत थी। साथ ही होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने की तैयारी भी चल रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश और चर्चा का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक ही होटल बार-बार अपराध और अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है, तो आखिर सिस्टम की नजरें क्यों बार-बार चूक रही हैं।फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और यह मामला अब सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की सख्ती बनाम अवैध कारोबार की बड़ी कहानी बन चुका है।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा