Bihar Crime:पूर्व विधायक के बंद घर में भीषण चोरी, नकदी और कारतूस गायब

Bihar Crime:घर में ताला बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ...

पूर्व विधायक के बंद घर में भीषण चोरी- फोटो : X

Bihar Crime: के नालंदा जिले से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। हिलसा के पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर में ताला बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

जानकारी के मुताबिक, चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, पिस्टल के 10 कारतूस और कई महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गए। वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और चोर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व विधायक के बंद आवास में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस घर में हुई चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने में लगी है। साथ ही चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस चोरी हुए सामान और दस्तावेजों का ब्योरा जुटा रही है। खास बात यह है कि नकदी के साथ पिस्टल के 10 कारतूस भी चोरी हुए हैं, ऐसे में पुलिस के लिए कारतूस की बरामदगी और उनकी बरामदगी से जुड़े पहलुओं की जांच अहम है। मामले में पुलिस की छानबीन जारी है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय