शराबबंदी वाले बिहार में कार से शराब की तस्करी! पटना में सीक्रेट बॉक्स से कई लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
स्करों ने कार में शराब छिपाने के लिए विशेष रूप से सीक्रेट बॉक्स बना रखा था, जिसके जरिए शराब की तस्करी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संपतचक का रहने वाला बताया जा रहा है।
Bihar News : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सर्फाबाद बेलदारीचक में 18 नवंबर को मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब तस्करी का खुलासा किया। निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एक चारपहिया कार से 63 लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
तस्करों ने कार में शराब छिपाने के लिए विशेष रूप से सीक्रेट बॉक्स बना रखा था, जिसके जरिए शराब की तस्करी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संपतचक का रहने वाला बताया जा रहा है।
सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
रंजीत की रिपोर्ट