BJP Foundation Day : स्थापना दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आईना, कहा इस वजह से बिहार में भाजपा का नहीं बन रहा मुख्यमंत्री....

BJP Foundation Day : स्थापना दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आईना, कहा इस वजह से बिहार में भाजपा का नहीं बन रहा मुख्यमंत्री....

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के आज 45 साल पूरे हो गए। 6 अप्रैल 1980 को इस पार्टी की नींव रखी गयी थी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालाँकि इस मौके पर वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा की आज भाजपा का 45वां स्थापना दिवस है, पार्टी आज अच्छी स्थिति में है। लेकिन पार्टी में 70 से 80 फीसदी नेता और कार्यकर्ताओं को बीजेपी के मूल सिद्धांत के बारे में भी नहीं पता है। क्योंकि भाजपा में अधिकतर लोग आज बाहरी हैं, बाहरी लोगों को पार्टी आगे बढ़ा रही है। 

यादव ने कहा की मूल कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व मार्गदर्शक मंडल में डाल रहा है। उन्होंने कहा की बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बहुत पहले बन गया रहता। लेकिन बिहार भाजपा में गुटबाजी के कारण आज भी संगठन बहुत कमजोर है। रजेडी से आए लोगों को आज बिहार में आगे बढ़ाया जा रहा है, मूल कार्यकर्ताओं को पीछे छोड़ा जा रहा है। 

हालाँकि उम्मीद जताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा की मुझे इस बार उम्मीद है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने रणनीति में परिवर्तन करेगा और चुनाव के समय एक बड़ा बदलाव होगा। बदलाव ऐसा कि बिहार में भाजपा का एक नया सूर्य उदय होगा। चुनाव के समय कई पार्टियां टूटेगी, कोई इधर भागेगा तो कोई उधर। सीएम भी बदलेगा.... भूचाल आएगा। 

नई दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट

Editor's Picks