जनसुराज के 51 उम्मीदवारों में पूर्व IAS-IPS, डॉक्टर, गणितज्ञ, वकील सहित किन्नर और भोजपुरी गायक भी, पीके का बड़ा दांव
Jansuraj candidates : चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पहली लिस्ट जार की. इसमें पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों पर बड़ा दांव लगाया गया हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित राज्य को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं। उनके प्रमुख उम्मीदवारों में से कई पूर्व नौकरशाह हैं जिन्हें उनकी साफ-सुथरी छवि को ध्यान में रखकर चुना गया है। सूची में कई पेशेवर लोगों - वकीलों, डॉक्टरों और शिक्षाविदों - के नाम भी शामिल हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पूर्व सरकारी अधिकारियों को भी मैदान में पार्टी उतार रही है।
केसी सिन्हा: कुम्हरार
प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा कुम्हरार से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार होंगे। केसी सिन्हा कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके हैं। उनकी गणित की पाठ्यपुस्तकें बिहार के स्कूलों में 30 से ज़्यादा वर्षों से पढ़ाई जाती रही हैं। उन्होंने 70 से ज़्यादा किताबें लिखी हैं। इसलिए आबादी का एक बड़ा हिस्सा उनसे जुड़ा हुआ है। वे पहले से ही जन सुराज से जुड़े हुए हैं। पार्टी उन्हें पटना की कुम्हरार सीट से चुनाव मैदान में उतार रही है।
वाईबी गिरि: मांझी - वाईबी गिरि पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्होंने कई चर्चित मुकदमे लड़े हैं, जिनमें राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक का मामला भी शामिल है।
जेपी सिंह: छपरा - हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जेपी सिंह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं। 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी, वे लगभग एक साल से छपरा में सक्रिय हैं।
डॉ. बी.बी. प्रसाद: ढाका - डॉ. बी.बी. प्रसाद अपनी पत्नी, जो स्वयं भी एक डॉक्टर हैं, के साथ मोतिहारी में अपना क्लिनिक चलाते हैं। यह दंपति लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे अत्यंत पिछड़ी जाति से हैं और कुछ समय से जन सुराज अभियान से जुड़े हुए हैं।
डॉ. ए.के. दास: मुजफ्फरपुर - मुजफ्फरपुर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अमित कुमार दास को पीके ने टिकट दिया हैं। वे एक उत्कृष्ट चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। पिछले कुछ महीनों से वे राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। पार्टी उन्हें मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बना रही है।
आरके मिश्रा: दरभंगा - पूर्व डीजी (होमगार्ड) आरके मिश्रा जन सुराज पार्टी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कई सेवानिवृत्त नौकरशाहों को पार्टी में शामिल किया है और इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। जनसुराज की पहली सूची में उनका शामिल है.
वहीं गोपालगंज के भोरे (SC) से प्रीति किन्नर, करगहर से रितेश रंजन (पांडेय) को दिया गया है जो गायक हैं. इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा के अस्थावां से उम्मीदवार bnaya गया बनाया है.