Bihar Election 2025: सीएम नीतीश और तेजस्वी को बड़ा झटका, यूपी के दिग्गज नेता ने कर दिया खेला, इतने सीटों पर प्रभारी घोषित, देखिए लिस्ट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। दोनों के लिए चुनाव जीतना की राह अब और कठिन हो सकती है। बिहार चुनाव में अब यूपी के दिग्गज नेता की एंट्री हो गई है।

नीतीश तेस्वी को झटका - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अगले कुछ ही महीनों में चुनावी प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। वहीं एक तरफ जहां महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। तो वहीं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी बीच एनडीए और महागठबंधन को एक और बड़ा झटका मिल गया है। दरअसल, अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद भी अपनी पार्टी आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जरिए मैदान में उतर गए हैं।

40 सीटों पर प्रभारी का लिस्ट जारी 

चंद्रशेखर आज़ाद ने अपनी रणनीति का आगाज करते हुए बिहार की 40 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि इन 40 में 10 प्रभारी मुस्लिम समुदाय से हैं, जिससे माना जा रहा है कि आज़ाद समाज पार्टी अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है।

 नीतीश बनाम तेजस्वी के बीच तीसरी चुनौती

जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है, वहीं चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने उम्मीदवारों की तैयारी शुरू कर यह संकेत दे दिया है कि बिहार में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है।

 देखें किस सीट पर कौन बना प्रभारी

नरकटियागंज - मुख्यार मियां

सिकटा - मोनिउद्दीन आलम

केसरिया - विनय पासवान

पिपरा - मुमताज आलम

कुढ़नी - रवि कृष्णा

साहेबगंज - सरफुद्दीन मोहम्मद कासिम

मुजफ्फरपुर - शानू कुमार

कांटी - इफ्तेखार ताबिश

सकरा - समता प्रकाश भारती

राजापाकड़ - डॉ. बिंदेश्वर राम

महुआ - शनि कुमार

हाजीपुर - शशि स्वराज

बगहा - महफूज आलम

फुलवारी - नरेंद्र कुमार

मसौढ़ी - कुमार केशव चंद्र

आरा - प्रदीप कुमार

जगदीशपुर - सुरेश सिंह

शाहपुर - कृष्ण राम

चेनारी - अमित पासवान

सासाराम - शहजाद हुसैन

करगहर - राम प्रसाद

मोहनिया - शशिकांत कुमार

चैनपुर - अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़ - हिसामुद्दीन अंसारी

कुटुम्भा - नवीन कुमार

गोह - नागेश्वर प्रसाद

रजौली - हीरा रविदास

हिसुआ - धर्मेंद्र राजवंशी

सिकंदरा - नन्दलाल कुमार

चकाई - प्रकाश कुमार

त्रिवेणीगंज - संतोष कुमार

सिंघेश्वर - बिट्टू कुमार राम

पूर्णिया - विक्रम राज

दमदहा - मो. इस्तियाक आलम

किशनगंज - वसीम अकरम

कोढ़ा - आशीष कुमार

कल्याणपुर - वीरेंद्र कुमार राम

मोरवा - बैधनाथ साहनी

साहेबपुर - राम प्रवेश कुमार

तरैया - राजेन्द्र रोशन

सोशल मीडिया पर जारी की लिस्ट

आज़ाद समाज पार्टी ने इन सभी प्रभारियों की सूची अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर सार्वजनिक की है। पार्टी का कहना है कि जल्द ही इन प्रभारियों के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।