Bihar Politics: शाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान ! सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान, इस दिन होगा फाइनल
Bihar Politics: बिहार में चिराग पासवान को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। अरुण भारती ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अरुण भारती ने ट्विट कर कहा है कि जल्द ही इस बात का ऐलान होगा कि चिराग पासवान शाहबाद की सीट से चुनाव लड़ेंगे!
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर चिराग पासवान को लेकर हलचल तेज हो गई है। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार यह मांग उठ रही है कि चिराग पासवान अब बिहार में आकर बड़ी जिम्मेदारी संभालें। जिसके लेकर पार्टी की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। चिराग पासवान का भी कहना है कि जैसी पार्टी की मांग होगी वो वहीं करेंगे। इसी बीच चिराग पासवान के जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है। अरुण भारती ने कहा शाहबाद की जनता चिराग पासवान को नेतृत्व सौंपने के लिए तैयार है।
शाहाबाद से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
दरअसल, पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कराए गए एक आंतरिक सर्वे की शुरुआती रिपोर्ट में यह संकेत मिले हैं कि शाहाबाद क्षेत्र की जनता नेतृत्व चिराग पासवान को सौंपने को तैयार है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुला सकती है, जिसमें इस मसले पर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अब समय आ गया है जब चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
चिराग संभालेंगे बिहार की जिम्मेदारी
अरुण भारती ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है अब चिराग पासवान को बिहार की जिम्मेदारी संभालनी होगी। उन्होंने लिखा कि, "बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार मांग है कि अब चिराग पासवान बिहार में आकर बड़ी जिम्मेदारी संभालें। पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे की शुरुआती रिपोर्ट इशारा कर रही है कि शाहाबाद की जनता नेतृत्व सौंपने को तैयार है। जल्द ही राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाई जा सकती है।"
सामान्य सीट से लड़ेंगे चुनाव
बीते दिन कुछ दिन पहले अरुण भारती ने ट्विट कर कहा था कि, “जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो? कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग जी बिहार विधानसभा चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि सामान्य सीट से लड़ें। चिराग पासवान अब सिर्फ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।” एक बार फिर अरुण भारती ने अपने बयान को दोहराया है कि चिराग सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अब एक बार फिर सियासी हलचल तेज है।