PATNA NEWS : CM नीतीश ने अपने बेहद करीबी IAS अफसर को रिटायरमेंट के बाद का भी रखा भरपूर खयाल, 2 अधिकारियों को बनाया आयोग का सदस्य...

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि ऐसे नेता की रही है, जो अपने अधिकारियों का पूरा ख्याल रखते हैं। कई मौके पर नीतीश कुमार यह साबित कर चुके हैं। अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों का ख्याल रखते हुए दो पूर्व आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री ने 2011 के सेवानिवृत्त आईएएस संजय कुमार पंसारी और इस महीने के 30 तारीख के रिटायर हो रहे आईएएस अधिकारी मों. मकसूद आलम को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
दोनों अधिकारियों की नियुक्ति अधिकतम पांच साल या 65 साल की उम्र पूरा होने तक होगी।
Editor's Picks