Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेने का चला जादू, बरहेट विधानसभा सीट से आगे, जानें बाकियों को हाल
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज 23 नवंबर को सामने आने वाले हैं। इस पर बीजेपी गठबंधन jmm गठबंधन से काफी पीछे चल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जेएमएम 30 सीटों पर आगे हैं और बीजेपी 27 सीटों पर आगे हैं.

Jharakhand Assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज 23 नवंबर को सामने आने वाले हैं। इस पर बीजेपी गठबंधन jmm गठबंधन से काफी पीछे चल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जेएमएम 30 सीटों पर आगे हैं और बीजेपी 27 सीटों पर आगे हैं. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले दौर की मतगणना के बाद बरहेट विधानसभा सीट से 2,812 मतों से आगे है. वहीं बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह आगे चल रहे है। बोकारो में कांग्रेस की श्वेता सिंह को बढ़त बना रखी है।लोहरदगा में कांग्रेस के रामेश्वर उरांव 3461 वोट से आगे है.
झारखंड से कौन किस सीट से आगे
रांची जिले के मांडर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सन्नी टोप्पो आगे है। रांची में बीजेपी के सीपी सिंह आगे है। कांके में बीजेपी के जीतु चरण राम आगे हैं। खिजरी में कांग्रेस के राजेश कच्छप आगे है।हटिया में कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव आगे है।