पटना में 14 लाख की लूट, तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम

पटना- बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस के चौकसी के बावजूद बदमास घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. 

पटना में अपराधियों ने 14 लाख की लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है.

पटना जिले बिहटा थानाक्षेत्र के गोखुलपुर गांव स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में दिनदहाड़े   हथियार बंद अपराधियों ने  बड़ी लूट को अंजाम दिया. बैंक में घुसकर कर्मी और ग्राहकों को बाथरूम में बंदकर तिजोरी से लाखों  रुपए लूटकर अपराधी फरार हो गए.घटना की सूचना पर पुलिस  पहुंची है और जांच में जुटी है.

रिपोर्ट सुमित