राजधानी में सीमेंट दुकानदार के यहां भीषण डकैती, आधी रात को महिलाओं को बंधक बनाकर लूट लिए रूपये, दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फॉयरिंग

पटना-  सूबे में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. आए दिन बदमाशों द्वारा किसी न किसी बड़े घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच एक मामला राजधानी पटना से सटे हुए थाना फतुहा का आया है. फतुहा थाना क्षेत्र में करीब 12:30 बजे रात्रि में घर में घुसे बदमाशों ने घर के महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की एवं कई राउंड फायरिंग भी किया और मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला थाना क्षेत्र के दरियापुर मोहल्ले की है .जहां एक सीमेंट व्यवसाई सुनील सिंह के घर पर परिवार के सदस्य सो रहे थे कि अचानक घर में करीब एक दर्जन बदमाश घर में घुस आए और घर की महिलाओं को बंधक बना लिया.

 फिर कमरे में रखे अलमीरा खोलकर उसमें से दस हजार रुपए निकाल लिए। इस बीच घर के कुछ सदस्य भी जाग गए। इसके बाद दोनों ओर से करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है। 

इस पूरे मामले में सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि करीब 12:30 बजे मेरे घर में काफी संख्या में पीछे के रास्ते से डकैत घुस आए सभी अपने अपने कमरे में सो रहे थे बदमाशों ने सबसे पहले मेरी मां के कमरे में बिना शोर किए घुस आए . 

जिसमें मेरी मां और मेरी दो भतीजी भी सो रही थी। मेरी मां को बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया और अलमारी खोलकर डकैती शुरू कर दी। जिसमें रखे दस हजार रुपए भी उन लोगों ने निकाल लिया। इन सब के बीच मेरी भतीजी का नींद खुल गया और यह सब देख वह चिल्ला उठी। तभी घर में सभी सदस्यों की भी नींद खुल गई आगे उन्होंने बताया कि घटना को समझते ही वे लोग अपनी लाइसेंसी राइफल से जब फायरिंग शुरू की तो घर में छुपे बदमाशों ने भी इस दौरान फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान हम लोगों के तरफ से करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई जबकि उधर से करीब 10 राउंड गोली चलाई गई होगी।  

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी 1 निखिल कुमार और फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई है। वहीं डीएसपी 1 निखिल कुमार ने बताया कि हम लोग अनुसंधान में जुटे हैं हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीड़ित ने बताया है की बदमाशों द्वारा करीब 10 हजार रूपए अलमारी से निकाल लिए जाने की बात बताई गई है अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अग्रेतर कारवाई में जुटे हैं।

रिपोर्ट- रजनीश यादव