बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बाल युवा संसद का किया उद्घाटन, पक्ष और विपक्ष की भूमिका में दिखे बच्चे

BETTIAH : जिले के बेतिया निबंधन कार्यालय मे आज पहली बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बाल युवा संसद का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बेतिया सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बाल युवा संसद को सम्बोधित करते हुए कहा की इस जिले में चंपा फूल के अधिक होने के चंपारण नाम हुआ। यह अपने आप मे गौरव समेटे हुए हैं। बाल युवा संसद में जिले के विभिन्न स्कूल के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। बाल युवा संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष दो ग्रुप में बाट कर संसद की कार्रवाई शुरू हुई।
गर्मा गर्म बहस सत्तापक्ष और विपक्ष में ज्वलन्त मुद्दों पर बहस हुई। जिसको देख कर विधानसभा अध्यक्ष देख काफी खुश हुए। विपक्ष ने बिहार के एक मात्र बाल्मीकिनगर टाइगर रिज़र्व में हो रही बाघो की मौत पर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग युवा संसद ने सत्तापक्ष से पूछा। जंगल की रख रखाव और आये दिन जंगली जानवरो की शिकार पर रोक की मांग की। विभिन्न मुद्दों पर सवाल जवाब की प्रक्रिया चली। जिसको देख कर विधानसभा अध्यक्ष काफी खुश हुए। शिक्षा, रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दो पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
वही विधानसभा सत्र के अंत मे स्वच्छता का संकलप कराया और अपने सम्बोधन मे कहा की 21 वी सदी मे भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। जिसमे सबसे अहम योगदान युवाओ का है। आज पूरे विश्व मे भारत की चर्चा हो रही है। इस युवा संसद सत्र मे मुख्यमंत्री बनी समृद्धि और नेता प्रतिपक्ष बनी साक्षी ने बताया की सरकार द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया। इससे हम बच्चे काफी उत्साहित है। इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। जिससे हमलोग भी जान सकेंगे की सदन कैसे चलता है। कैसे सवाल जवाब मर्यादित भाषाओ का प्रयोग किया जाता है।
बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट