BIHAR NEWS: सोशल मीडिया ने बनाया डीएसपी को हीरो, वक्त पर रक्तदान कर बचाई गर्भवती की जान

NALANDA: एक तऱफ जहां पूरी दुनिया के लोग 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, ऐसे मौके पर नालंदा से मानवता की मिसाल पेश करने की एक तस्वीर सामने आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाने का काम किया।
दरअसल शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक फ्लैश हुआ। जिसमें लिखा था कि फगर्भवती को O-ve खून की जरूरत थी। मैसेज की गंभीरता समझते हुए ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उस मैसेज पर अपना रिस्पांस दिया। इसके बाद वक्त पर ट्रैफिक डीएसपी ने रक्तदान किया, जिससे एक साथ दो जानें बच गई। उन्होंने कहा कि संयोग से उनका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है। ऐसे में उन्हें पता है कि इस ब्लड ग्रुप के खून की उपलब्धता कम होती है। यहां एकसाथ दो जान को खतरा था। ऐसे में अरुण कुमार सिंह ने रक्तदान करने का मन बनाया और ब्लड संग्रह केंद्र पहुंचकर गर्भवती महिला की ब्लड की जरूरत पूरी की।
उन्होंने जीवन रक्षक वाहिनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्था कि सिर्फ नालंदा में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में जरूरत है। ऐसा संस्था की मदद से जरूरतमंद लोगों तक इस तरह के कार्य करके मदद पहुंचाई जा सकेगी। विश्व पर्यावर दिवस होने को लेकर उन्होनें कहा कि पेड़ पौधे मानव के सबसे अच्छे साथी हैं। पेड़ पौधे के साथ-साथ हमें समय-समय पर अपना रक्त भी दान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।