‘कदाचार के कलंक’ से मुक्त हुआ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, मैट्रिक परीक्षा के सातवें दिन शून्य रही निष्कासित हुए परीक्षार्थियों की संख्या...
PATNA : फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की परीक्षा संचालित की जा रही है। लेकिन कभी बिहार में मैट्रिक की परीक्षा जहाँ देश भर में सुर्खियाँ बटोरती थी। आज बिहार में आयोजित की मैट्रिक परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया।
दरअसल आज मैट्रिक परीक्षा का सातवाँ दिन है। आज के पहले हर दिन परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित होते थे। इसके आंकड़े भी समिति की ओर दिए जाते थे। लेकिन आज बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक भी परिक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए।
बता दें की आज मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 के सातवें दिन दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें सम्मिलित होने के लिए पूरे राज्य में मात्र 12,630 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक ऐच्छिक विषयों के अन्तर्गत उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी एवं मैथिली विषयों तथा ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, एवं संगीत विषयों की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:15 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई।
वहीँ द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराह्न तक ऐच्छिक विषयों के अन्तर्गत उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी एवं मैथिली विषयों तथा ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, एवं संगीत विषयों की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 04:45 बजे अपराह्न तक चली। पटना जिला में आज परीक्षा का आयोजन 70 परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुआ।