Bihar News: इन्वेस्टमेंट पर मेगा मंथन! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई-लेवल बैठक, बिहार में उद्योगों की नई लहर की तैयारी, शिक्षा पर भी फोकस

Bihar News: बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी और अहम बैठक बुलाई है।

CM Calls High Level Investment Meeting
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई-लेवल बैठक- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी और अहम बैठक बुलाई है। यह उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री आवास में दिन के 12:30 बजे आयोजित होगी, जिसमें राज्य में अब तक आए निवेश प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।इस बैठक में मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को अब तक प्राप्त सभी निवेश प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किन-किन क्षेत्रों में उद्योग लगाने की संभावनाएं बन रही हैं और कौन-कौन से बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम आगे बढ़ रहा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार यह बैठक बिहार में औद्योगिक माहौल को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकार का फोकस इस बात पर है कि निवेश प्रस्तावों को केवल कागज़ों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जाए।इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग और उद्योग विभाग से जुड़े मामलों को लेकर भी अलग से समीक्षा की जा रही है, ताकि शिक्षा और रोजगार के बीच सीधा तालमेल स्थापित किया जा सके।

बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि आने वाले दिनों में किन सेक्टरों—जैसे मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, कृषि-आधारित उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर—में बिहार को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना है।मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि बिहार को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाए, जहां घरेलू और बाहरी दोनों तरह के निवेशकों को बेहतर माहौल, पारदर्शिता और तेज़ प्रक्रिया मिल सके।

फिलहाल इस बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि इसके बाद राज्य की औद्योगिक नीति और निवेश रणनीति में कई महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं, जो आने वाले समय में बिहार की आर्थिक तस्वीर बदलने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्ट- रंजन कुमार