मोकामा में भाजपा नेता मनोज कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना "मन की बात", कहा पीएम की बातों से गर्व की होती है अनुभूति

PATNA : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड पूरा हो गया। इसे सुनने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से ख़ास इंतजाम किये गए थे। जहाँ हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुना।
हर महीने की अंतिम रविवार को प्रसारित होनेवाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में आज लगभग 150 लोगों के साथ मोकामा विधानसभा अंतर्गत मन की बात का 100 वां एपिसोड पर्व की तरह मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। कार्यक्रम के बाद मनोज कुमार ने कहा की मन की बात से केवल पार्टी ही नहीं देश के सभी नागरिकों में नई उर्जा मिलती है। प्रधानमन्त्री की बातों से देशवासियों को गर्व की अनुभूति होती है।