दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के घर में हुआ खूनी खेल, सास-बहू की गला रेतकर की हत्या
DESK : यूपी के बागपत से अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा के घर में दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने मंगलवार शाम चार बजे घर में घुसकर सास-बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना जिले के हलालपुर गांव में हुई है। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं इस हत्याकांड के दौरान रिटायर्ड दारोगा खुद अपने बेटे से मिलने के लिए दिल्ली गए हुए थे। मामले में पुलिस नए दारोगा के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ही इस डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। बाद में खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र खोखर दिल्ली पुलिस से दारोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में फायर ब्रिगेड में कार्यरत है। घर पर उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरोज व 25 वर्षीय पुत्रवधू वर्षा थीं। जो कि दो माह की गर्भवती थी। वर्षा के पति भी किसी काम से बाहर गए थे। शाम को घर के अंदर ही सरोज व वर्षा की हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें अलग-अलग कमरे से बरामद की गई है।