BREAKING NEWS : समस्तीपुर में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के पति को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत

SAMASTIPUR :  बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आई है, जहां रोसड़ा नगर परिषद की वर्तमान vice चेयरमैन बबीता देवी के पति को बदमाशों ने गोली मार दी है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम अरुण महतो बताया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें अरुण महतो पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इस बार निकाय चुनाव में उन्होंने पत्नी बबीता देवी को उप मुख्य पार्षद के प्रत्याशी बनाया था। जिसमें वह विजयी भी रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गुरुवार सुबह करीब 8.45 बजे उप मुख्य पार्षद के पति को गोली मारी। उस समय वे पैदल ही अपने लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित आवास से रुसेराघाट स्टेशन जा रहे थे। वे पूर्व में उप मुख्य पार्षद रह चुके थे। बताया जाता है कि स्टेशन पर स्थित स्टैंड का ठेका उन्ही के पास था। वे स्टेशन स्थित स्टैंड ही जा रहे थे। वे स्टेशन पहुंचते उसके पहले ही बदमाश उनके समीप पहुंचे और करीब से गोली मार दी। 

अस्पताल के बाहर जुटी भीड़

बताया गया है कि बगल में गोली लगते ही वे गिर गए। उसके बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और समर्थक घटनास्थल पर पहुंचे और उप मुख्य पार्षद के पति को इलाज के लिए रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे समर्थक आक्रोशित हो गए। 

बताया गया है कि घटना की सूचना पर पुलिस जैसे ही अस्पताल पहुंची समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी पर रोड़ा चलाना शुरू कर दिया। जिससे पुलिस पीछे हटने को विवश हो गयी। उसके बाद समर्थक सड़क पर उतर गए। उन्होंने रोसड़ा बाजार की दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने में लगी है। प्रदर्शनकारी लोगों द्वारा अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।