BREAKING: रफ्तार का कहर, पटना में दिनदहाड़े स्कार्पियो ने युवक को कुचला, भारी बवाल

PATNA: बिहार में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार घटना मोर्यालोक का है। जहां एक युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने रौंद दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा कि तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों ने युवक को रौंद कर घटनास्थल से फरार हो गया है। वहीं ट्रैफिक थाने की पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो किसी रसूखदार की है और गाड़ी को छुड़वाने के लिए लगातार थाना में पैरवी हो रही है।  


पटना से अनिल की रिपोर्ट