पटना में शादी समारोह में चली गोली, एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या

PATNACITY : बीती रात एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया के लेने गाजे बाजे के साथ पूरा बारात लिए जा रहा था लेकिन तभी उसी बारात में कुछ लोगो का आपस मे विवाद हो गया जिसमें एक युवक को गोली मार दी गयी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम प्रिंस बताया गया।
यह मामला पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलबरगंज की है जहां एक बारात में डांस चल रहा था तभी कुछ यूवको के साथ बारात में ही किसी बात को लेकर विबाद हो गया जिसमें प्रिंस नामक युवक को गोली मार दी गयी जिसके बाद प्रिंस को घायल अवस्था में nmch में इलाज़ के लिए ले जाया गया जिसमें इलाज़ के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
घटना की पुष्टि सिटी डीएसपी ने की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ युवक की हत्या के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया है।