मुखिया की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां के शव से लिपटकर बच्चों को रोते देख लोगों का पसीजा दिल

MADHUBANI : जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के कड़हिया पूर्वी पंचायत के मुखिया राजेश भंडारी की पत्नी 38 वर्षी निभा देवी ने सोमवार की रात्री गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रात्री में अपने परिवार के साथ खाना खाया और कुछ देर बाद मुखिया की पत्नी ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या कर लिया। मृतका की पहचान निभा देवी उम्र 38 वर्ष कड़हिया पूर्वी पंचायत के निवासी के रूप में हुई है। मृतिका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
बताते चलें कि सुबह जब बच्चे ने अपनी मां को नहीं देखा तो घर में खोजने के लिए गया तो मां को गले में फंदा डालकर लटकते हुए देखकर बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे। जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। साथ ही इस घटना की सूचना राजनगर थाना को दी गई सूचना पाते ही राजनगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे फंदे से लटके हुए मृतका के शव को नीचे उतारा और कागजी प्रक्रिया कर शव को अपने कब्जे में लिया।
राजनगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार परिवारिक कलह की वजह से मुखिया की पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया