CM नीतीश ने पूर्व मंत्री जमा खान को चादर भेंट कर अजमेर शरीफ किया रवाना, गरीब नवाज के दरगाह पर करेंगे चादरपोशी..बिहार की तरक्की और भाईचारे की कामना

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अजमेर शरीफ में चादरपोशी के लिए पूर्व मंत्री जमा खान को चादर देकर रवाना किया. सीएम हाऊस में नीतीश कुमार ने जमा खान को चादर भेंट किया और अमन चैन एवं तरक़्क़ी की दुआ की कामना की.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर बार अजमेर शरीफ चादर पोशी के लिए चादर भेंट करते हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जमा ख़ान को अजमेर शरीफ़ में गरीब नवाज के दरगाह के लिए चादर चढ़ाने के लिए रवाना किया. साथ ही बिहार में खुशहाली,तरक्की अमन-चैन और भाईचारे और सद्भाव का माहौल कायम करने की दुआ मांगी।