बिहार में कोरोना का कहर जारी, फिर मिले 513 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 6295
PATNA : बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़े के अनुसार राज्य में कोरोना का 513 नए मरीज मिले हैं. सबसे अधिक कोरोना के नए मरीजों की संख्या राजधानी पटना में है. जहाँ कोरोना के 186 नए मरीज मिले हैं.
अन्य जिलों की बात करें तो गया में 19, कटिहार में 16, किशनगंज में 16, मुजफ्फरपुर में 27 और पूर्णिया में 11 मरीज मिले हैं. वहीँ अररिया में 8, अरवल में 1, बेगूसराय में 3, बक्सर में 2 और कैमूर में 4 मरीज मिले हैं.
वहीँ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेट में बताया गया बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 6295 हो गयी है.