सीएसपी में लूटपाट के लिए आए अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, बैंक में गार्ड का काम करनेवाले पति की मौके पर मौत

HAJIPUR : हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में अपराधियों ने  पति-पत्नी दोनों को गोली मार दी। जिसमें मौके पर ही पति की मौत हो गई तो  गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।

जांच के लिए अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी।

 बताया गया है कि दरवाजे पर ही पत्नी किरण देवी CSP संचालित करती थी और पति धनेश्वर सिंह बैंक में गार्ड का काम करता था किरण देवी 5 साल से CSP अपने दरवाजे पर ही चलती थी। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक की मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी अचानक CSP लूटने के इरादे से दरवाजे पर गए थे। जहां पर CSP में अपराधियों को देख धनेश्वर सिंह उसे बचाने की कोशिश और अपराधियों का विरोध करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने धनेश्वर सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे कई गोली धनेश सिंह को लग गई और वह मौके पर ही गिर गए।

घायल महिला को अस्पताल ले जाते गांव को लोग।

 वहीं धनेश सिंह पर गोली चला देख उनकी पत्नी किरण देवी CSP से बाहर निकाल कर आई और अपराधियों का विरोध करने लगी इसी दौरान अपराधियों ने किरण देवी पर भी अंधाधुन फायरिंग करने लगा जिससे महिला को भी  गोली लग गई और महिला भी वहीं जमीन पर गिर गई। गनीमत रहा की महिला की पैर में गोली लगी है। लेकिन महिला की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

REPORT - RISHAV KUMAR