भागलपुर नें तीसरी सोमवारी को शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महादेव के अनोखे भक्त की कहानी जानकर हो जाएगें हैरान

BHAGALPUR: सावन की तीसरी और पुरुषोत्तम मास की पहली सोमवारी को लेकर सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। छह दिनों से जहाँ कम श्रद्धालु पहुँच रहे थे। वहीं आज हजारों श्रद्धालु पहुँचे और गंगा स्नान कर बैधनाथ धाम रवाना हो रहे हैं। दूर दराज से श्रद्धालुओं का जत्था सुलतानगंज पहुँच रहा है। सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा का जल बाबा बैधनाथ को प्रिय है इस वजह से देश विदेश से श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 


श्रद्धालुओं के लिए गंगा में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। छह दिनों बाद आज पुनः उत्तरवाहिनी गंगा तट केसरियामय नजर आया। बता दें की 19 साल बाद सावन में दुर्लभ पुरुषोत्तम मास (मलमास) पड़ा है। मलमास से पूर्व हर दिन बैधनाथ धाम के लिए सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से 60 से 80.हजार तक श्रद्धालु जल उठाते थे। 

वहीं जिले में एक ऐसे भी शिव भक्त मिले। जिन्होंने अपने बाइक पर महादेव की मंदिर की स्थापना कर ली है। बाबा का यह भक्त उनकी मंदिर नुमा झांकी को बाइक पर लगा बाबा बैद्यनाथ और देवघर के दर्शन को निकल पड़े है। बाबा के यह अनोखे भक्त हर साल शिव मंदिर से देवघर तक भोले नाथ की झांकी अपनी बाइक पर लेकर जाते हैं। 

बता दें कि, बाबा के यह अनोखे भक्त खलीफाबाग चौक निवासी त्रिलोकीनाथ है। त्रिलोकीनाथ का कहना है कि वह लगातार पांच वर्षों से अलग-अलग तरह के झांकी के साथ बाबा के दरबार जाते है। उन्होंने बताया कि जब से वह बाबा के दरवार जा रहे हैं। उनका परिवार सुखी और संपन्न रह रहा। बाबा के प्रति इतनी आस्था है कि हर साल बाइक से बाबा के दर्शन करने देवघर जाते हैं।