डॉ. रश्मि रेखा बनीं स्वास्थ्य विभाग की नयी निदेशक, कई जिलों में नये सिविल सर्जन तैनात

PATNA : स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक संवर्ग के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पटना मुख्यालय में डॉ. रश्मि रेखा को का नया निदेशक तैनात किया गया है। डॉ, मो. मंजर वसीम , डॉ. विजय कुमार सिन्हा, डॉ. हरिनारायण सिंह, डॉ. निर्मल कुमार को मुख्यालय में अपर निदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा कई जिलों में नये सिविल सर्जन तैनात किये गये हैं। डॉ. जगदीश सिंह को भोजपुर का सिविल सर्जन बनाया गया है। वे पहले पूर्णिया में क्षेत्रीय अपर निदेश थे। त्रिवेणी प्रसाद सिंह को अरवल का सिविल सर्जन बनाया गया है। 

DR-RASHMI-REKHA-BECOMES-NEW-DIRECTOR-OF-HEALTH-DEPARTMENT2.jpg

डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉ, रामाधार चौधरी को अररिया, ब्रज कुमार सिंह को पूर्वी चम्पारण, डॉ.कृष्मोहन पूर्वे को पूर्णिया, डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को सहरसा, डॉ. विवेकानंद झा को समस्तीपुर, डॉ. कृष्ण कुमार राय को पश्चिम चम्पारण, डॉ. योगेन्द्र भगत को मुंगेर, डॉ. किरण कुमार लाल को बक्सर, डॉ. मुकेश कुमार को जहानाबाद, डॉ. वृजनंदन शर्मा को बेगूसराय की सिविल सर्जन बनाया गया है।