Exclusive Interview: सीएम नीतीश की हरकतों से शर्मिंदा है बिहार, तेजस्वी यादव ने कहा- हम तैयार हैं मौका जनता को देना है...
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन की यात्रा की शुरूआत तेजस्वी यादव ने मोतिहारी से की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान सूबे के सभी जिलों में घूम रहे हैं। तेजस्वी 17 महीनों में किए गए कार्यों का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने जनता के सामने 17 महीनों की उपलब्धियों का सामने रख जनता को अपने आगे की विजन से अवगत करा रहे हैं। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने न्यूज़4नेशन से खास बातचीत की। उन्होंने कई सवालों का जवाब भी दिया।
हरकतों से शर्मिंदा है बिहार
तेजस्वी यादव ने कहा कि, सीएम नीतीश की हरकतों से आज बिहार शर्मिंदा हो गया है। 5 साल के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस कार्यकाल में वह 3 बार मुख्यमंत्री का शपथ ले चुके हैं, 3 बार स्पीकर बदल गए, 5 डिप्टी सीएम बना गए, एक आदमी एक ही टर्म में स्पीकर बन गया, नेता प्रतिपक्ष बन गया और डिप्टी सीएम बन गया। ताली मारिए.... उन्होंने कहा कि यह बिहार नहीं है बल्कि बिहार शर्मिंदा है सीएम की हरकतों से।
जनता को देना है मौका
साथ ही तेजस्वी यादव ने बताया कि वह लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह तैयार हैं मौका जनता को देना है। हम जनता की सेवा के लिए तैयार हैं, जनता को मौका देना है, समय पर देगी। उन्होंने कहा कि, यात्रा के दौरान जनता का प्यार मिल रहा है। जनता विश्वास जता रही है। जनता का साथ हैं।
सीएम को नहीं पता कहां गड़बड़ हुई है?
वहीं तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियों को लेकर कहा कि, आप देख लीजिए किसके विजन में था 10 लाख नौकरियां देना। कौन पहले बोला था नौकरी देंगे। वहीं राजद कोटे के मंत्रियों की जांच के आदेश को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई वजह चाहिए ना, सब जांच ऐसे ही किया जा रहा है। वह सीएम थे तो उनको नहीं पता क्या कि हम कहां गड़बड़ी किए हैं।
रंजन की रिपोर्ट