पर्यावरण संरक्षण सम्मान से राज्यपाल ने संजीव यादव को किया सम्मानित, काम की सराहना की

PATNA : अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस पर बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में आयोजित दधीचि देहदान समिति के संकल्प - सम्मान समारोह और पंचम राज्य स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने नेत्रदान देहदान की मुहिम से समाज के हर व्यक्ति को जोड़ने के लिय व्यापक अभियान चलाने की अपील की है। साथ ही पर्यावरण में हो रहे लगातार बदलाव से उस क्षेत्र में ध्यान देने की विशेष ज़रूरत है। 

इस मौके पर विभिन्न अस्पताल के नेत्र विभाग , नेफ़रोलॉजी विभाग,के वरीय चिकित्सक, समाजसेवियों को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से समर्पित भाव से लगे संजीव कुमार यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

महासचिव पद्मश्री विमल जैन ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप संजीव विगत कई वर्षों से स्कूल, कॉलेज , अस्पताल, खेल मैदान , शमशांघाट , क़ब्रिस्तान परिसर में हज़ारों पेड़ लगाकर, प्राण वायु देने का कार्य किया। विद्यार्थियों के बीच प्रभात फेरी, लेख- प्रिंटिंग, भाषण प्रतियोगिता द्वारा जागरूकता अभियान चलाया।

सम्मान समारोह में उपस्थित राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद जी ,स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे जी दीघा के विधायक संजीव चौरसिया जी, पदमश्री विमल जैन सहित उपस्थिति समस्त प्रबुधजनों को संजीव कुमार यादव ने उनके प्रति आभार प्रकट किया।