जहानाबाद में युवक को मिली छात्रा से छेड़खानी की सजा, लोगों ने पीड़िता ने जमकर कराई पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

JEHANABAD : जहानाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक मनचले युवक की वहां मौजूद कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। साथ ही एक लड़की से भी पिटाई करवा रहे हैं। यह वीडियो टेहटा ओपी क्षेत्र के हेरीडीह गांव के पास की बताई जा रही है। 


दरअसल इसी इलाके की एक लड़की कोचिंग करने के लिए आ रही थी। तभी एक लड़का लड़की से छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा गए। और उस लड़के को पकड़ कर पिटाई कर दिया।

यही नहीं जिस लड़की से छेड़खानी की गई। उससे भी पिटवाया गया। जब लड़के की पिटाई हो रही थी। उसी समय किसी व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट