सिर्फ कुछ दिन में दिया था 17 लूट की घटना को अंजाम, पटना पुलिस की गिरफ्त में आए गैंग ने किया हैरान
PATNA : राजधानी पटना में लगातार हो रही लूटपाट घटनाओं से परेशान पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। जहां पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चार अन्य लुटेरों को पकड़ा गया है। जिनके पास से पुलिस ने चार बाइक, 14 मोबाइल फोन और दो सोने के लॉकेट बरामद किए हैं।
मामले पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया कि चार थाना क्षेत्र पत्रकार नगर,कंकड़बाग, कदमकुआं और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में लगातार चिंताई और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की शिकायत मिल रही थी। वही पत्रकार नगर थाने में भी लॉकेट चिंताई और बाइक चिंताई की घटनाएं बड़ी थी। जिन पर पुलिस की पैनी निगाह बनी हुई थी और इसी कड़ी में पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने सदर एएसपी स्वीटी सहरावत द्वारा गठित टीम ने बडी कामयाबी हासिल करते हुए इन साथी लूट और चिंताई के सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
17 वारदातों में रहे हैं शामिल
पूर्वी एसपी भारत सोनी ने कहा कि पूछताछ में आप सती का अपराधियों ने चार थाना क्षेत्र में लगभग 17 घटनाओं को हाल के दिनों में अंजाम देने की बात स्वीकारी है। वही उनके गैंग के सदस्य की तलाश जारी है। जो की लूट और छिनतई किए हुए मोबाइलों को खपाने का काम किया करता था।
फिलहाल सक्रिय गैंग के गिरफ्तारी से इलाकों में चेन स्नेचिंग और चिंता की घटनाओं में कमी आने की आशंका जताई जा रही है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट