दंबगों का अमानवीय चेहरा : अपने काम की मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ ये क्या हो गया, जानकर दहल जाएंगे....

डेस्क... मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां काम के बदले जब एक मजदूर ने जब अपनी मजदूरी मांगी तो दबंगों ने गुप्तांग में कम्प्रेशर के जरिए हवा भर दी है। इस घटना के दौरान मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान घायल मजदूर की एक महीने बात मौत हो गई है।

घटना शिवपुरी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर गोवर्धन गांव की है। यहां दबंगों ने मजदूर के साथ हैवानियत की है। मजदूर श्रवण धाकड़ गिट्टी क्रेशर मशीन पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि क्रेशर पर काम करने के बाद वह अपनी मजदूरी की मांग कर रहा था। इसी से नाराज 3 लोगों ने उसके गुप्तांग में हवा भर दी। 

वहीं, घटना के बाद शिवपुरी एसपी ने कहा कि मालिक ने मजदूरी विवाद के बाद उसके गुप्तांग में हवा भर दी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना 45 दिन पहले की है। मैंने जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।